- Hindi News
- International
- Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
वॉशिंगटन2 घंटे पहले

- दुनिया में अब तक 6.48 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 14.98 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 4.49 करोड़ स्वस्थ
- अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.43 करोड़ से ज्यादा, अब तक 2.79 लाख लोगों ने गंवाई जान
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.48 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 49 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का संक्रमण से निधन हो गया। वे 94 साल के थे। इंटरपोल ने सभी देशों को चेतावनी जारी की है। इसमें नकली वैक्सीन से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति नहीं रहे
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। 94 साल के वेलेरी को यूरोपीय देशों को एकजुट करने के लिए जाना जाता है। वे 1974 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे। उन्हें कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद वे घर आ गए थे। बुधवार को उन्हें अचानक फिर दिक्कत हुई। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने बताया कि वेलेरी कोरोना संक्रमित थे।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। 94 साल के वेलेरी 974 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे।(फाइल)
अमेरिका में अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें
अमेरिका में बुधवार को संक्रमण से 2 हजार 957 लोगों की मौत हो गई। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यह 15 अप्रैल के बाद एक दिन में होने वाली मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। 15 अप्रैल को एक दिन में कुल 2 हजार 607 लोगों की मौत हुई थी।
इंटरपोल की चेतावनी
इंटरपोल ने बुधवार रात एक ग्लोबल अलर्ट जारी किया। इसमें सभी देशों से कहा गया है कि कोविड-19 के दौर में कुछ लोग संगठित अपराध में शामिल हो रहे हैं और ये नकली कोरोना वैक्सीन सप्लाई कर सकते हैं। पेरिस मुख्यालय से जारी बयान में एजेंसी ने कहा कि उसने इस बारे में 194 देशों को अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वे इस बात को तय करें कि किसी तरह की नकली वैक्सीन लोगों तक न पहुंच पाए। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखें। इसके लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों और जांच एजेंसियों के बीच तालमेल होना जरूरी है।

इंटरपोल ने कहा है कि कोविड-19 की नकली वैक्सीन सप्लाई का खतरा है। इसके लिए 194 सदस्य देशों को अलर्ट जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक)
ब्राजील की तैयारी
ब्राजील कोविड-19 को रोकने के लिए कोविड वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दे सकता है। देश के हेल्थ रेग्युलेटर एनविसा ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनविसा ने कहा कि वो इस बारे में तमाम सरकारी एजेंसियों और हेल्थ मिनिस्ट्री के संपर्क में है। एजेंसी ने कहा- हम फिलहाल हर केस पर नजर रख रहे हैं और हमारे यहां वैक्सीन ट्रायल्स भी आखिरी चरण में हैं। हालांकि, हमारे पास अब तक अप्रूवल के लिए कोई अर्जी नहीं आई है।
एस्ट्राजेनिका, जॉनसन एंड जॉनसन, फाइजर और साइनोवैक कंपनियां ब्राजील में फेज-3 ट्रायल्स कर रही हैं। इस बीच ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी कहा है कि वो वैक्सीनेशन के लिए रणनीति तैयार कर रही है। यह सबसे पहले हेल्थ वर्कर और 75 साल से ऊपर के लोगों को दी जाएगी।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 14,313,876 | 279,863 | 8,462,336 |
भारत | 9,533,471 | 138,657 | 8,970,104 |
ब्राजील | 6,436,650 | 174,531 | 5,698,353 |
रूस | 2,347,401 | 41,053 | 1,830,349 |
फ्रांस | 2,244,635 | 53,816 | 165,563 |
स्पेन | 1,682,533 | 45,784 | उपलब्ध नहीं |
यूके | 1,659,256 | 59,699 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 1,641,610 | 57,045 | 823,335 |
अर्जेंटीना | 1,440,103 | 39,156 | 1,268,358 |
कोलंबिया | 1,334,089 | 37,117 | 1,225,635 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)