- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 8 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
मुंबई5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 182 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा
- BSE सेंसेक्स 141 अंक ऊपर 45,568 पर और निफ्टी 38 अंक ऊपर 13,393 पर खुला
दिग्गज शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजार मंगलवार को नई उंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,742.23 और निफ्टी ने 13,435.45 के स्तर को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 45,426.97 पर और निफ्टी 13,355.75 पर बंद हुआ था।
दिग्गज शेयरों में तेजी
आज बाजार की तेजी को दिग्गज शेयरों ने लीड किया। इसमें TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HCL टेक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स 50 अंको बढ़त के साथ 30,261 पर बंद हुआ है। मंगलवार को इंडेक्स 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स में PNB का शेयर 15% ऊपर बंद हुआ है। बाजार में अच्छी खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट 181.64 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ है। TCS का शेयर भी 2% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रिलायंस और विप्रो के शेयरों में 1-1% की बढ़त रही। वहीं, हिंडाल्को और सन फार्मा के शेयरों में 2-2% की गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की गिरावट रही। सुबह BSE सेंसेक्स 141.83 अंक ऊपर 45,568.80 पर और निफ्टी 38.10 अंक ऊपर 13,393.85 पर खुला था।
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 5,211.40 | 3.06 |
TCS | 2,795.00 | 2.09 |
रिलायंस इंडस्ट्रीज | 1,992.45 | 1.75 |
विप्रो | 363.50 | 1.41 |
HCL टेक | 863.20 | 0.92 |
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
हिंडाल्को | 245.50 | 2.29 |
सन फार्मा | 569.30 | 2.23 |
कोल इंडिया | 134.30 | 1.83 |
इंडसइंड बैंक | 918.50 | 1.78 |
NTPC | 98.05 | 1.70 |
BSE पर करीब 47% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
- BSE का मार्केट कैप 181.64 लाख करोड़ रुपए रहा।
- 3,131 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,496 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,459 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
- 302 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 39 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
- 438 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 179 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।
अन्य एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 80 अंक नीचे 26,467 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 202अंकों की गिरावट के साथ 26,304 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.19% की गिरावट के साथ 3,410 पर बंद हुआ है।
सोमवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी
कल BSE सेंसेक्स 347.42 अंक ऊपर 45,426.97 पर और निफ्टी 97.20 अंक ऊपर 13,355.75 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। हालांकि, सेंसेक्स ने 45,458.92 और निफ्टी ने 13,355.75 के स्तर को टच किया था, जो दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। निफ्टी में यूपीएल का शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, SBI लाइफ और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट रही थी।
यूरोप के बाजारों में बिकवाली
यूरोपियन मार्केट में गिरावट दर्ज की गई। कल यूरोप के बाजारों में फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.64% की गिरावट के साथ 5,573 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.21% की गिरावट के साथ 13,271 पर बंद हुआ था। वहीं, ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 6,555 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट
सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.49% की गिरावट के साथ 148.47 अंक नीचे 30,069.80 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 0.19% नीचे 3,691.96 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, नैस्डैक इंडेक्स 55.71 अंक ऊपर 12,520 पर बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 45,608.51 पर बंद हुआ।
03:30 PM BSE में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 13% ऊपर बंद हुआ है।

02:35 PM सेंसेक्स 267.40 अंक ऊपर 45,694.37 पर और निफ्टी 56.25 अंक ऊपर 13,412.00 पर कारोबार कर रहा है।
02:33 PM BSE बैंकेक्स में शामिल 10 में से छह के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, चार के शेयरों में तेजी है।

02:11 PM सेंसेक्स 185.71 अंक ऊपर 45,612.68 पर और निफ्टी 38.65 अंक ऊपर 13,394.40 पर कारोबार कर रहा है।
01:16 PM BSE सेंसेक्स 145.65 अंक ऊपर 45,572.62 पर औ निफ्टी 27.90 अंक ऊपर 13,383.65 पर कारोबार कर रहा है।
01:15 PM BSE में वोकहार्ट लिमिटेड का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।

01:11 PM निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 3% से ज्यादा की बढ़त है। इंडेक्स अपने 9 महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में इंडियन बैंक और कैनरा बैंक के शेयरों में 8-8% की बढ़त है।

12:24 PM सेंसेक्स 57.21 अंक ऊपर 45,484.18 पर और निफ्टी फ्लैट 13,357.30 पर कारोबार कर रहा है।
11:55 AM सेंसेक्स 87.05 अंक ऊपर 45,513.99 पर और निफ्टी 10.20 अंक ऊपर 13,365.95 पर कारोबार कर रहा है।
11:45 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल 14 में से 13 पावर कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में अदाणी पावर का शेयर 5% नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर भी 4% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, KEC का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

10:48 AM BSE सेंसेक्स 217.86 अंक ऊपर 45,644.83 पर और निफ्टी 51.80 अंक ऊपर 13,407.55 पर कारोबार कर रहा है।
10:44 AM BSE में जेट एयरवेज का शेयर 5% ऊपर 75.60 रुपए प्रति शेयर के भाव से ट्रेड कर रहा है। बीते एक हफ्ते में शेयर 20% ऊपर चढ़ा है। दरअसल, जेट खबर आ रही है कि एयरलाइन कंपनी अगले साल गर्मी से उड़ान भरना शुरु कर देगी। बता दें कि मार्च से अब तक शेयर 5 गुना की बढ़ा है। क्योंकि, मार्च से बोली लगना शुरु हुआ था।

10:13 AM BSE में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.44% ऊपर 2005 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का कुल मार्केट कैप भी 12.71 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

10:12 AM सेंसेक्स 244.37 अंक ऊपर 45,671.34 पर और निफ्टी 62.55 अंक ऊपर 13,418.30 पर कारोबार कर रहे हैं।
10:08 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 8 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें कोल इंडिया और जिंदल स्टील का शेयर 1-1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं, वेदांता और हिंदुस्तान जिंक के शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:33 AM BSE में यस बैंक का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:31 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.55% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में मारुति का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -NSE
09:26 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयर तेजी और 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स- BSE
09:15 AM BSE सेंसेक्स 141.83 अंक ऊपर 45,568.80 पर और निफ्टी 38.10 अंक ऊपर 13,393.85 पर खुला।
दुनियाभर के बाजार का हाल
