Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
14 घंटे पहले

बॉलीवुड एक्टर कुनाल खेमू और एक्ट्रेस पत्रलेखा आज (शुक्रवार) दोपहर मुंबई के अंधेरी में डांस क्लास के बाहर स्पॉट हुए। कुनाल यहां अपनी लाल रंग की कार से आए थे। वह जीन्स टी शर्ट और कैप पहने हुए थे। वहीं पत्रलेखा अपनी नीली कार में सफेद सूट पहनकर डांस क्लास पहुंची थीं।
कोरोनावायरस के मौजूदा हालात को देखते हुए कुनाल ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। लेकिन, मीडियाकर्मियों ने जब निवेदन किया तो उन्होंने अपना मास्क हटाया और फोटो खिंचवाए। वहीं, अभिनेत्री पत्रलेखा का अंदाज भी कुछ ऐसा ही दिखा। पत्रलेखा अपने बिंदास अंदाज में नजर आईं और पोज देते हुए उन्होंने फोटो खिंचवाए।