Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

2020, ऐसा साल है जिसे लोग अपनी जिंदगी रहते कभी नहीं भूल पाएंगे। इसी साल का आखिरी महीना चल रहा है, ऐसे में ट्विटर इंडिया ने पीछे मुड़कर पूरे साल में सबसे ज्यादा पसंद किए ट्वीट्स का रिकॉर्ड तैयार किया, जिसमें अनुष्का-विराट का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट ट्वीट सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अगस्त में यह खबर पब्लिकली अनाउंस की थी। जिसके बाद यह ट्वीट 2020 का सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट बन गया। ऑफिशियल ट्विटर इंडिया ने अपने हैंडल पर इस लिस्ट को शेयर किया है।
The most Liked Tweet of 2020
2020 का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट
2020ம் ஆண்டின்அதிகம் லைக் செய்யப்பட்ட டுவீட் pic.twitter.com/lMN18Z5KEd— Twitter India (@TwitterIndia) December 8, 2020
सबसे ज्यादा किए गए मूवी हैशटैग
2020 में सबसे ज्यादा हैशटैग फिल्मों के नाम में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का नाम शामिल है। इसके बाद दूसरा नाम सूरारईपोत्रू का है। तीसरे नंबर पर सरिलेरूनीकेव्वरू का नाम है।
Sports or movies? Why fight or choose, you don’t need a remote control on Twitter 😉
खेल या फिल्में? लड़ना या चुनना ही जरूरी क्यों हो, आपको ट्विटर पर रिमोट कंट्रोल की जरूरत नहीं है 😉 pic.twitter.com/zgzixgDKgv
— Twitter India (@TwitterIndia) December 8, 2020
सबसे ज्यादा कोट किया गया ट्वीट
अमिताभ बच्चन का कोरोना पॉजिटिव वाला ट्वीट सबसे ज्यादा कोट किया गया। अमिताभ ने 11 जुलाई को 10:52 पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ट्वीट की थी। जिसमें उन्होंने हॉस्पिटल जाने की बात भी लिखी थी।
The most Quoted Tweet of 2020
2020 का सबसे ज्यादा क़ोट किया गया ट्वीट
2020ம் ஆண்டின்அதிகம் மேற்கோள் காட்டப்பட்ட டுவீட் pic.twitter.com/aqXTnaZI0h— Twitter India (@TwitterIndia) December 8, 2020
सेल्फी हुई सबसे ज्यादा री-ट्वीट
एक्टर विजय की सेल्फी को सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया। जिसमें उन्होंने लिखा था- धन्यवाद, नैवेली।
The most Retweeted Tweet of 2020
2020 में सबसे ज्यादा रीट्वीट हुआ ट्वीट
2020ம் ஆண்டின்அதிகம் ரிடுவீட் செய்யப்பட்டடுவீட் pic.twitter.com/JpCT4y6fJm— Twitter India (@TwitterIndia) December 8, 2020