हलचल टुडे
Apr 06, 2020, 07:42 PM IST
नई दिल्ली. हाल ही में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलाने वाले ब्याज में कटौती की है। इसके अलावा कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स में भी 1 अप्रैल से कम ब्याज मिल रहा है। हालांकि इसके बाद भी पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्कीम्स में पैसा निवेश करने पर आपको एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इनमें से कुछ स्कीम में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस में 9 तरह की बचत योजनाएं चलती हैं। इनमें सेविंग अकाउंट्स, रे करिंग डिपॉजिट अकाउंट, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि अकाउंट सहित अन्य शामिल हैं। इन बचत योजनाओं में 4 से लेकर 7.6 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। आइए, जानते हैं पोस्ट ऑफिस के स्कीम और उन पर मिलने वाले ब्याज के बारे में…
स्कीम | ब्याज दर(%) | न्यूनतम निवेश (रु.) | अधिकतम निवेश (रु.) | टैक्स छूट का लाभ |
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम | 7.4 | 1,000 | 15 लाख | 80 C |
सुकन्या समृद्धि योजना | 7.6 | 250 | 1.5 लाख | 80 C |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF | 7.1 | 500 | 1.5 लाख (प्रति वर्ष) | 80 C |
5- ईयर एनएससी VIII इश्यू | 6.8 | 1,000 | कोई सीमा नहीं | 80 C |
टाइम डिपॉजिट | 5.5-6.7 | 1,000 | कोई सीमा नहीं | 80 C |
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | 6.6 | 1,500 |
4.5 लाख (सिंगल), 9 लाख (ज्वाइंट) |
नहीं |
किसान विकास पत्र | 6.9 | 1,000 | कोई सीमा नहीं | नहीं |
रेकरिंग डिपॉजिट | 5.8 | 100 | कोई सीमा नहीं | नहीं |
सेविंग अकाउंट |
4.0 |
500 | कोई सीमा नहीं | नहीं |
नोट: इन स्कीम पर ब्याज दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। सरकार हर तिमाही इनकी ब्याज दरें तय करती है।