- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Ganj Smuggler Santosh Demolished One and a half Million Luxurious House At Night, JCB Also Runs On Adulterated Factory
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
उज्जैन15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गांजा तस्कर के इसी आलीशान मकान को ढहाया गया
- संताेष के कब्जे से 51 लाख का गांजा बरामद हुआ था
गांजा तस्कर संतोष राजपूत के चंदूखेड़ी स्थित आलीशान मकान को प्रशासन ने सोमवार की रात ढहा दिया। दो मंजिला मकान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। संतोष और उसके तीन साथियों को पुलिस ने रविवार रात गांजा के साथ पकड़ा था।
संतोष के कब्जे से 1.44 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत 51 लाख के करीब थी। प्रशासन जब जेसीबी लेकर चंदूखेड़ी स्थित मकान पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं था। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि संतोष का मकान मादक पदार्थों की अवैध कमाई से बना था। खबर लिखे जाने तक मकान ढहाने की कार्रवाई जारी थी।
उधर, अधिक मुनाफा कमाने के लालच में मिलावटी खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वाले राजा बेकरी के संचालक मोहम्मद पिता मंसूर अहमद के जूना सोमवारिया स्थित मकान के अवैध हिस्से को जेसीबी से ढहा दिया गया। प्रशासन ने 22 दिसंबर को बेकरी पर छापामार कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने जांच के लिए भेजे थे। जिसमें से पांच नमूने फेल हो गए थे। बेकरी से जब्त टोस में मिलावट पाई गई थी।