- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- In Jabalpur, The Minimum Temperature Is Still Five Degrees Above Normal, The Day Temperature Is Also More Than 27 In Sunlight.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
जबलपुर3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

तिलवारा घाट पर छाया रहा सुबह कोहरा
शहर में कई दिनों से मंडरा रहे काले बादल अब छंटने लगे हैं। रविवार से धूप खिलने का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में शनिवार रात की तुलना में गिरावट दर्ज है, लेकिन यह अब भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को चल रही उत्तरी हवाएं ठंड का अहसास सुबह-शाम कराने लगी हैं।
उत्तरी हवाएं बढ़ाएगी ठंड
अधारताल स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरी हवाएं तीन से चार किमी की रफ्तार से चल रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान रात में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। पिछले वर्ष जनवरी में इसी तारिख को अधिकतम तापमान 16.8 था और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह भी जिले में कोहरा छाया रहा। दृश्यता 400 मीटर थी पर धूप के साथ ही कोहरा छंट गया।
वेस्टर्न डिस्टर्बन्स निकल चुका है
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का प्रभाव कम हो चुका है। काले बादल छंट रहे हैं। आज आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसके चलते रात में न्यूनतम तापमान नीचे आएगा। इसकी वजह उत्तरी हवाएं भी हैं। हिमालय से टकराकर आ रही उत्तरी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर एक-दो दिन में दिखेगा। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 के नीचे आ जाएगा।