Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
इंदौर2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

साेमवार सुबह घने काेहरे के कारण इसी सीजन पहली बार तीन फ्लाइट्स काे हवा में चक्कर काटना पड़ा। करीब 45 मिनट तक फ्लाइट्स हवा में ही रहीं और विजिबिलिटी ठीक होने के बाद सुरक्षित लैंड हुुईं। सुबह करीब 300 मीटर तक विजिबिलिटी पहुंच गई, जिस कारण दिल्ली-इंदौर, दिल्ली-इंदौर और मुंबई-इंदौर फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार विजिबिलिटी ठीक होने के कारण बाकी सभी फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर ही आई और गईं।
कोहरे के कारण प्रभावित हुईं फ्लाइट्स
- एयर एशिया की फ्लाइट IAD752 (दिल्ली-इंदौर) 42 मिनट तक हवा में रही।
- इंडिगो की फ्लाइट IGO 2403 (दिल्ली-इंदौर) 45 मिनट हवा में रही।
- एयर इंडिया की फ्लाइट AIC707 (मुंबई-इंदौर) 55 मिनट हवा में रही।