Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
सागर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीनगर थाना अंतर्गत राजीवनगर वार्ड में एक महिला ने फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला का आए दिन अपने पति झगड़ा होता था। घटना से पहले भी दोनों में विवाद हुआ था।
मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि राजीवनगर वार्ड निवासी 32 वर्षीय रानी पति देवेंद्र सेन ने शनिवार शाम घर में फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला का आए दिन अपने पति देवेंद्र सेन से झगड़ा होता था। पति देवेंद्र मजदूर करता है। शनिवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है।