- Hindi News
- Local
- Mp
- Were Going To Attend Meeting For Ram Temple, Tension After Minor Dispute, Women And Children Also Threw Stones From Roofs
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें हलचल टुडे ऐप
उज्जैन34 मिनट पहले
शाम पांच बजे टॉवर चौक से एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बाइक रैली निकली थी
शुक्रवार शाम बेगमबाग इलाके में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पत्थर फेंके गए। यहां तक कि छतों से महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर मारे। घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। इलाके में मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

मौके पर कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने मोर्चा संभाला
सूचना पर कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इधर, रात 11 बजे बजरंगदल कार्यकर्ता नवदीप रघुवंशी की शिकायत पर फिरदौस और अयाज को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिरदौस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पत्थरबाजी के दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
शाम करीब 6 बजे आरएसएस और एबीवीपी के 8-9 संगठनों की महाकाल मंदिर के पास माधव सेवा न्यास में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्ठा करने और जनजागरूकता के मुद्दे पर चर्चा होनी थी। इसी बैठक में शामिल होने के लिए रैली के रूप में कार्यकर्ता बाइक से महाकाल थाना क्षेत्र में माधव सेवा न्यास आ रहे थे। बेगमबाग इलाके में सड़क पर भीड़ होने के कारण रैली में शामिल बाइक सवार की किसी व्यक्ति से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। व्यक्ति ने बाइक सवार के साथ हाथापाई भी की। इसे देखते हुए दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
साथ ही, संगठन के लोगों को मारना शुरू कर दिया। यही नहीं, साथ में चल रहे पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा। देखते ही देखते छतों से महिलाएं और बच्चे भी पथराव शुरू कर दिए।

पुलिस ने आरोपी फिरदौस काे हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
न्यास के पास पहुंचे फिर भी पथराव
इसके बाद ये लोग आगे बढ़कर माधव सेवा न्यास के पास पहुंच गए। यहां भी लोगों ने छतों से पथराव किया। सूचना पर अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। मामले में एक संदेही को पकड़ा है। घायलों में प्रणय शर्मा, सागर बैरागी, करन बैरागी, प्रमोद कौरव, हेमंत रघुवंशी, योगेश, अग्निवेश जोशी, भूपेंद्र सेन, अभिषेक जोशी, युवराज व्यास, राघव शर्मा और संस्कार मेहता हैं।

मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सड़क पर पत्थर भी बिखरे हुए हैं।
आखिरकार बैठक हुई
पुलिस के पहुंचने के बाद बैठक शुरू हुई। बैठक अलग-अलग संगठन राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्ठा को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। कलेक्टर ने कहा है कि इलाके में सर्चिंग कराई जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबाजों की पहचान कर रही है पुलिस
कंट्रोलरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस पत्थरबाजों की पहचान करने के फुटेज खंगाल रही है। विवाद की शुरुआत कहां से हुई, घटना कैसे बढ़ी, दोनों पक्षों में से पहले कौन उग्र हुआ ये सब बेगमबाग इलाके में प्रशासन के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।

माधव सेवा न्यास के सामने लोगों से जानकारी लेते कलेक्टर और एसपी (मुंह में मास्क लगाए हुए)

उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए बेगमबाग इलाके में मौजूद अधिकारियों का अमला
बेगमबाग की ड्रोन से निगरानी
पुलिस ने बेगमबाग इलाके की प्रत्येक गतिविधियों की ड्रोन से निगरानी की तैयारी है। ड्रोन उड़ाकर प्रशासन यह पता लगाएगा कि किन-किन घरों की छतों पर पत्थर या अन्य सामान इकट्ठा हैं।