- राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे भारत के इस सहयोग को कभी नहीं भुला पाएंगे, इससे मानवता को मदद मिलेगी
- मोदी ने जवाब दिया- यह समय दोस्तों के करीब आने का, भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से मजबूत हुई
- आज संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए; आगरा में 19, झारखंड में 9 और पंजाब में 8 रिपोर्ट पॉजिटिव
हलचल टुडे
Apr 09, 2020, 11:03 AM IST
नई दिल्ली. कोरानावायरस से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। दरअसल, ट्रम्प ने कोरोना के इलाज में कारगर मानी जाने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर से आंशिक प्रतिबंध हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था। इस पर मोदी ने कहा- यह समय दोस्तों के करीब आने का है। भारत अमेरिका की साझेदारी पहले से मजबूत हुई है। भारत कोविड-19 से मानवता के मुकाबले में जो संभव होगा मदद करेगा। हम इसे साथ मिलकर जीतेंगे।
Fully agree with you President @realDonaldTrump. Times like these bring friends closer. The India-US partnership is stronger than ever.
India shall do everything possible to help humanity’s fight against COVID-19.
We shall win this together. https://t.co/0U2xsZNexE
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
आज देश में संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए
कोरानावारस संक्रमण के आज 34 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से उत्तरप्रदेश के आगरा में 19, झारखंड में 9, पंजाब में 8 और मध्यप्रदेश में 5, पश्चिम बंगाल में 4 और छत्तीसगढ़ में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में अब इस बीमारी के कुल 5 हजार 960 मरीज हो गए हैं। सबसे ज्यादा 117 नए मामले महाराष्ट्र में और इसके बाद 96 दिल्ली में आए हैं। उधर, बुधवार को सबसे ज्यादा 95 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले ही 75 मरीज ठीक हुए थे। एक दिन में संक्रमण के मामलों में भी 8 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 565 रहा। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 734 हो गई है। इनमें से 472 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 166 की मौत हो चुकी है।
27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
महाराष्ट्र | 1135 | 72 | 70 |
तमिलनाडु | 738 | 8 | 21 |
दिल्ली | 669 | 9 | 21 |
तेलंगाना | 453 | 12 | 45 |
राजस्थान | 383 | 6 | 25 |
उत्तरप्रदेश | 381 | 4 | 31 |
आंध्रप्रदेश | 348 | 5 | 28 |
केरल | 345 | 2 | 84 |
मध्यप्रदेश | 346 | 22 | 25 |
गुजरात | 186 | 16 | 25 |
कर्नाटक | 181 | 5 | 28 |
हरियाणा | 167 | 2 | 32 |
जम्मू-कश्मीर | 158 | 3 | 6 |
पंजाब | 114 | 8 | 14 |
प.बंगाल | 103 | 7 | 13 |
ओडिशा | 42 | 1 | 2 |
बिहार | 38 | 1 | 15 |
उत्तराखंड | 35 | 0 | 5 |
असम | 28 | 0 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 27 | 2 | 1 |
चंडीगढ़ | 18 | 1 | 7 |
लद्दाख | 14 | 0 | 10 |
अंडमान-निकोबार | 11 | 0 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 10 | 0 | 9 |
गोवा | 7 | 0 | 0 |
पुडुचेरी | 5 | 0 | 1 |
झारखंड | 13 | 0 | 0 |
मणिपुर | 2 | 0 | 1 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
त्रिपुरा | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 734 हो गई है। इनमें से 472 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 166 की मौत हो चुकी है।
राज्यों की स्थिति
- महाराष्ट्र, संक्रमित 1135: यहां बुधवार को 117 और पॉजिटिव केस मिलने से मरीजों की संख्या 1 हजार 135 हो गई। इनमें 44 मुंबई और 9 पुणे में सामने आए। पुणे में 44 साल के व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। उसे डायबिटीज की शिकायत थी। उधर, नागपुर में तब्लीगी जमात से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वे एक मस्जिद में ठहरे थे, सभी को यहीं पर क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 346: गुरुवार को खंडवा में 4 और धार में 1 संक्रमण का मरीज मिला है। धार के भक्तियार मार्ग के आसपास 3 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। राज्य में संक्रमण को देखते हुए राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन को सील करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि इन स्थानों पर जिला प्रशासन के जरिए ही जरूरी चीजों की आपूर्ति कराई जाएगी। प्रदेश में बुधवार को 51 नए संक्रमित मिले। अकेले इंदौर में ही 22 पॉजिटिव केस मिले।

- राजस्थान, संक्रमित 383: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को जयपुर, बीकानेर और बांसवाड़ा में 20 नए संक्रमित मिले। भीलवाड़ा में संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैलने की आशंका थी, लेकिन अब यहां स्थिति नियंत्रण में है। जिले में कोरोना संक्रमण के 27 मरीज हैं।

- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 381: आगरा में गुरुवार को संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को राज्य के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत 15 जिले सील कर दिए गए। यहां अब सिर्फ जरूरी सामान की होम डिलीवरी होगी। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना ड्यूटी में लगे हर एक पुलिसकर्मी का 50 लाख रुपए का बीमा कवर कराने की घोषणा की है।

- दिल्ली; संक्रमित- 669: राज्य सरकार ने मयूर विहार में वर्धमान अपार्टमेंट के फेस-1 एक्सटेंशन और पांडव नगर में आईपी एक्सटेंशन के मयूरध्वज अपार्टमेंट को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। राजधानी में 20 से अधिक हॉटस्पॉट चिह्नित करके सील किए जा चुके हैं। यहां बुधवार को संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों में से 35 आईसीयू में और 8 वेंटिलेटर पर हैं।

- झारखंड; संक्रमित- 13: राज्य में गुरुवार को 9 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 5 मामले रांची के और 4 बोकारो के हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के परिवार के सदस्य हैं।
- पंजाब; संक्रमित- 114: राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 6 एसएएस नगर (मोहाली) में और 2 मरीज लुधियाना में मिले हैं। इस बीच, अमृतसर सब्जी मंडी में लोगों को संक्रमण मुक्त करने के लिए एक डिसइन्फेक्ट टनल बनाई गई है। इसमें से गुजरने वाले सैनिटाइज हो जाते हैं।
- गुजरात, संक्रमित 186: वडोदरा में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 7 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी लॉकडाउन के दौरान स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। यहां बुधवार को संक्रमण के 4 नए केस सामने आए। प्रदेश में कोरोना से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
- छत्तीसगढ़, संक्रमित- 11: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को बताया कि राज्य में संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। कुल संक्रमितों में से 9 मरीजों की पहले ही अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए पैकेज को मंजूरी
केंद्र ने राष्ट्रीय और राज्य स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र के आर्थिक सहयोग वाले नए पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसका नाम ‘भारत कोविड-19 आपातकालीन और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज’ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक वंदना गुरनानी ने बताया कि यह मार्च 2024 तक 3 चरणों में लागू किया जाएगा।